जनमित्र/बक्सरः बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे रविवार को बक्सर पहुंचे जहां उन्होंने आरक्षी अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के साथ बैठक कर जिले में घट रहे घटनाओं का जायजा लिया. मीडिया से बात करते हुए डीजीपी ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि बिहार में शांति से चुनाव संपन्न कराया जाए. इसके लिए वैसे लोगों पर करवाई करने की बात कही जो चुनाव को बाधित कर सकते हैं. सुशांत और रिया के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि सुशांत बिहार का बेटा है और उसको न्याय दिलाना हमारा फर्ज है. हमने इस लड़ाई को लड़कर इसे अंतिम मुकाम तक पहुंचाया. इस काम के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भरपूर समर्थन मुझे मिला. रिया पर तो हमें पहले से ही शक था. बिहार में जो मामला दर्ज हुआ उसमें वह प्रथम अभियुक्त थी परंतु वह बिहार पुलिस से सामना नहीं करना चाहती थी और स्वयं ही सीबीआई जांच की मांग करती थी. पर सब ने देखा रिया चक्रवर्ती उतनी निर्दोष नहीं है जितना वह अपने आप को बता रही थी. वह ड्रग माफिया गिरोह की सक्रिय सदस्य है अगर सही से जांच हो तो बॉलीवुड से बड़ी मछलियां भी जाल में फसेंगी. रिया के समर्थक इमोशनल ट्वीट कर रहे हैं कि एक लड़की को फसाया जा रहा है और उसे प्यार करने की सजा मिल रही है. जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है उसे प्यार करने की सजा नहीं मिल रही है बल्कि ड्रग के माफियाओं से संबंध की सजा मिल रही. लोग हमको भी गालियां देते हैं पर हम रुकने वाले नहीं है अंतिम दम तक सुशांत के मौत का रहस्य का पता लगा कर रहेंगे.
जब तक सुशांत के मौत का रहस्य का पर्दा नहीं उठता है मैं सक्रिय रहूंगा- डीजीपी बिहार

Comment here