अपराध

डुमरांव में करोड़ों रुपए का शराब बरामद. 745 पेटी अंग्रेजी शराब से लदे ट्रक के साथ तस्कर गिरफ्तार.

Spread the love

डुमरांव एसडीपीओ की बड़ी करवाई में करोड़ों की शराब बरामद. 745 पेटी अंग्रेजी शराब से लदे ट्रक के साथ तस्कर गिरफ्तार. गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई, सीमा पर बनाए गए चेकपोस्ट पर जांच, संदेह के घेरे में.

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर : जिले के नया भोजपुर ओपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गोपालडेरा से एक ट्रक को बरामद किया. जिसमें लगभग एक करोड़ का अंग्रजी शराब बरामद हुआ है. पुलिस ने गुरुवार को घेराबंदी कर NH-922 से एक कंटेनर ट्रक को पकड़ा है. शराब की खेप के साथ पुलिस ने ले जा रहे चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है. डुमरांव के एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि शराब ले जाने की गुप्त सूचना पटना सीआईडी के टीम से मिली थी. उसी के आधार पर नाकाबंदी कर वाहनों की पड़ताल शुरू कर दी गई. शराब का खेप पंजाब से लेकर वीर कुंवर सिंह नया पुल के माध्यम से बड़ी आसानी से लेकर आया था. लेकिन वहां पर उत्पाद विभाग के द्वारा वाहन को पकड़ा तक नहीं गया. जबकि उत्पाद विभाग के पास वाहनों को स्कैन करने के लिए स्कैनर भी है. जिसे उत्पाद विभाग की जांच सीमा पर जांच के घेरे में है.

पूछने पर ड्राइवर ने बताया भूंसी है निकलने लगा शराब

एसडीपीओ ने कहा कि जांच के दौरान ड्राइवर ने कहा कि इसमे भूसी है. जब समान का दास्तावेज मांगा गया तो उसमें बासमती चावल दर्ज था. जब वाहन जांच हुआ तो उसमें इम्पेरियर ब्लू शराब मिला. बताया कि कंटेनर में अंग्रेजी शराब की 745 पेटियों में 6000 लीटर शराब बरामद की गई. उसे पंजाब चंडीगढ़ से ले जाया जा रहा था. कंटेनर पर राजस्थान का नंबर लिखा था. पुलिस ने उसके चालक राजस्थान के बाड़मेर जिला अंतर्गत निवासी हेमराज राम एवं यशराज राम को गिरफ्तार कर लिया.

आपको बता दे की इसके पूर्व भी ब्रह्मपुर में एक कंटेनर से भरी मात्रा में शराब बरामद किया गया था. जिसमे पकड़ा गया चालक इसी जिला का था जिस तस्कर को गिरफ्तार किया गया था. एसडीपीओ ने कहा कि शराब की कीमत करोड़ो में आका जा रहा है. पुलिस ट्रक और शराब को जप्त कर तस्कर को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई में लगी हुई है.

Comment here