द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766
बक्सर धनसोई थाना क्षेत्र से एक युवक को पिस्टल एवं दर्जनों कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कमलनयन पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक सरना से खरवानिया की ओर जा रहा है तो त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम गठित की गई एवं उस क्षेत्र में घेराबंदी की गई तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा तो उसका पीछा कर उसे

दबोच लिया गया फिलहाल उससे पूछताछ जारी है एवं उसके संपर्कों को खंगाला जा रहा है क्योंकि युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था लेकिन थाना अध्यक्ष कमलनयन पांडे की सूझबूझ से अपराध करने के पूर्व ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया. युवक का नाम दिनेश कुमार उर्फ सुगा जिसका घर खरवानियां बताया जा रहा है.

Comment here