ग्राउंड रिपोर्टसेहतस्थानीय

2230 डोज Covaxin हुआ एक्सपायर, जिले में 65 प्रतिशत लोगों ने नहीं लगवाया बूस्टर डोज.

Spread the love

द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766

बक्सर: स्वस्थ्यकर्मियो की लापरवाही से एक्सपायर कर गया जिले में कोवैक्सिन के 2 हजार 230 बूस्टर डोज, जिले में अभी भी 65 प्रतिशत लोगो ने नहीं लगवाया है बूस्टर डोज, जन जागरूकता के नाम पर केवल होता रहा पेपर वर्क.
          बक्सर-जिले में स्वस्थ्यकर्मियो की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुआ है. जंहा विभाग के कछुवा चाल के कारण उस जिले में 2 हजार 230 कोवैक्सीन का बूस्टर डोज एक्सपायर कर गया है यहां पर 65 प्रतिशत लोगो ने अभी भी बूस्टर डोज नही लिया है.

स्टॉक में पड़ा रहा वैक्सीन कागजो पर होता रहा काम विभागीय कर्मीयो से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या में गिरावट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोगो को केवल कागजो पर ही कोरोना का तीसरा टिका यानी बूस्टर डोज लगाते रहे है. लेकिन 2022 के दिसम्बर महीने में कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ सेवन ने जैसे ही बिहार में दस्तक दी, तो विभागीय अधिकारियो में हड़कम्प मच गया और आनन-फानन में वैक्सीन स्टोर से कोवैक्सिन को निकालकर स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुँचाया गया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी कुछ समझ पाते उससे पहले ही 31 दिसम्बर 2022 को कोवैक्सिन का 2 हजार 230 बूस्टर डोज एक्सपायर कर गया.

 

 


       फिलहाल में नही है स्टेट गवर्मेन्ट के पास वैक्सीन..
कोविड 19 के संक्रमित मरीजो की बढ़ते संख्या को देखते हुए, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राज्य सरकार से जिले में वैक्सीन आपूर्ति करने की लगातार मांग की जा रही है. लेकिन राज्य सरकार के स्टॉक में कोरोना की वैक्सीन नही है. ऐसे में स्वास्थ्य कर्मीयो को अब अपनी लापरवाही का ज्ञान हुआ है. और वह भी मान रहे है कि बूस्टर डोज देने में सुस्ती के कारण 2 हजार 230 डोज एक्सपायर कर गया है.
                   क्या कहते है अधिकारी
                    वही इस मामले को लेकर जब सिविल सर्जन जितेंद्र नाथ से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, जिले में 2 हजार 230 के  कोवैक्सिन का डोज एक्सपायर हुआ है. कागजी करवाई पूरी कर इन दवाओं को कम्पनी में वापस करने की करवाई की जा रही है. हमारे पास किसी भी कम्पनी का कोरोना का वैक्सीन नही है. जिसके कारण 1 जनवरी 2023 से वैक्सीनेशन का काम पूरी तरह से ठप रहेगा. राज्य सरकार से हमलोगों ने वैक्सीन की मांग की वहां भी वैक्सीन उपलब्ध नही है. लोगो को पैनिक होने की जरूरत नही है. जिले में सत्तप्रतिशत लोगो को कोरोना वैक्सीन का दोनो डोज दिया जा चुका है. 35 प्रतिशत के लगभग जिलेवासियों ने बूस्टर डोज भी ले लिया है.
हम आपको बताते चलें की बिहार के बक्सर में कोरोना दूसरी लहर ने जिस तरह से तबाही मचाई थी वह दिन हम सबको याद है.श्मशान घाटों पर शव जलाने के लिए लोगो को जगह नही मिल रहा था और नदी में सैकड़ो लाशें तैर रही थी. उस जिले में कोरोना का 2 हजार 230 बूस्टर डोज का एक्सपायर कर जाना विभाग की लापरवाहियों को दर्शाता है.

Comment here