ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

ट्रेन से कटकर जीजा साली की हुई मौत

Spread the love

ट्रेन से कटकर जीजा साली की हुई मौत. घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस. ब्रह्म स्थान का दर्शन करने की बात कहकर घर से निकले थे दोनों रेलवे ट्रैक पर मिला दोनों का शव.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः हावड़ा दिल्ली रेलखंड के डाउन लाइन पर एक महिला एवं एक पुरुष की शव मिलने से रेल पुलिस के अधिकारियो में हड़कम्प मच गया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है. दोनों के पास से मिले दस्तावेज से दोनों की पहचान जीजा साली के रूप में हुई है जो आज उपकारी ब्रह्म बाबा के दर्शन करने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन दोनों की शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से कई तरह की चर्चाएं हो रही है.

भोजपुर जिला के रहने वाले है दोनों

स्थानीय लोगो ने बताया कि डुमरांव रेलवे स्टेशन से सटे उपकारी ब्रह्म स्थान के पास रेलवे ट्रैक पर दो शव पड़ा हुआ था दोनों शव के सर धड़ से अलग था जब लोगों ने यह नजारा देखा तो रेल पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने जब उनके बॉडी को सर्च किया तो उनके पास से मिले आधार कार्ड व अन्य कागजात से उनकी पहचान रविशंकर कुमार सिंह, ग्राम- केशवपुर, थाना- नारायणपुर, जिला भोजपुर एवं सोनाली कुमारी, ग्राम-सलाढ़ी, थाना- गड़हनी, जिला भोजपुर के रुप में हुई. पुलिस ने स्थानीय थाना के सहयोग से दोनों के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

क्या कहते है अधिकारी

घटना की जानकारी देते हुए जीआरपी थाना प्रभारी अखिलेश प्रसाद यादव ने बताया की
शव डाउन लाइन के पोल संख्या 646/28-30 के पास पड़े थे. परिजनों को इसकी सूचना दी गई जब घर वाले पहुंचे तो पता चला दोनों रिश्ते में जीजा-साली हैं वे लोग डुमरांव स्टेशन के पश्चिम स्थित उपकारी ब्रह्मस्थान का दर्शन करने आए थे. संभवत: पटरी पार करते समय वे किसी ट्रेन की चपेट में आ गए होंगे.

गौरतलब है कि जिस तरह उनके सिर धड़ से अलग हुए हैं उसे देखकर आत्महत्या करने का अनुमान लगाया जा रहा है हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Comment here