ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

रोहतास के युवक की बक्सर में हुई मौत

Spread the love

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : घटना सोनवर्षा ओवरब्रिज के समीप पुल के नजदीक की है, जहां पर पुल के नजदीक टूटी डिवाइडर के बीच से एक टाटा मैजिक वाहन चालक ने अचानक से अपना वाहन निकाल लिया. जिसके कारण तेज रफ्तार से आ रही बाइक मैजिक वाहन से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के पार्ट पुर्जे टूट कर बिखर गये, और वही मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई. जबकि दूसरा अन्य पूरी तरह से घायल हो गया हैं.


सोनवर्षा ओपी थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित ओवरब्रिज के समीप हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वही दूसरा युवक घायल हो गया है. जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है. दुर्घटना होने के तुरंत बाद ही टाटा मैजिक वाहन का चालक अपने वाहन को छोड़ भाग निकला है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.


दुर्घटना में मृत युवक की पहचान रोहतास जिले के चेनारी थाना के स्थानीय गांव निवासी राजू आलम के 27 वर्षीय पुत्र नईम आलम के रूप में हुई है, वही घायल युवक की पहचान कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के कैथी गांव निवासी मोहम्मद निजामुद्दीन के पुत्र साबिर आलम 26 वर्षीय के रूप में हुई है.


घटना के उपरांत उपस्थित लोगों का कहना है कि, बाइक पर सवार आगे बैठे युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, वहीं पीछे बैठे युवक ने हेलमेट को अपने हाथ में ले रखा था. दोनों युवक मौसेरे भाई थे जो कि एनएच 319 के माध्यम से आरा की तरफ जा रहे थे, और रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गये.


वही इस मामले की जांच कर रहे ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि इस घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी गई है. और दोनों वाहनों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है.

Comment here