ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट.

Spread the love

 

जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर आज होगी केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही नियुक्ति का लिखित परीक्षा शहर के विभिन्न होटलों एवं रेस्टुरेंटो में पूरी रात पुलिस करती रही छापेमारी. कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने कई लेयर पर की तैयारी.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः जिले के डुमराँव एवं बक्स koर अनुमण्डल के कुल 24 परीक्षा केंद्रों पर उत्पाद एवं मध निषेध विभाग में सिपाही पद पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा होगा. हाल ही में कई परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल होने के बाद बिहार सरकार की राष्ट्रीय स्तर पर खूब किरकिरी हुई थी कहा जा रहा था कि बिहार में कोई भी परीक्षा कदाचारमुक्त नही हो सकता जिसको लेकर बक्सर प्रशासन इस बार कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिए कई लेयर की तैयारी की है. इसी कड़ी में नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मालाकार के नेतृत्व में भारी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस अधिकारी एक साथ कई होटलों और रेस्टुरेंट में पूरी रात छापेमारी करते दिखे, जिसको लेकर होटल संचालको में अफ़रातफ़री मच गई, हालांकि पुलिस को कुछ भी नही मिला.

एक पाली में होगी परीक्षा.

14 मई 2023 को एक पाली में 10:00 बजे पूर्वाहन से 12:00 बजे मध्याहन तक यह परीक्षा आयोजित की जायेगी. परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग टाईम 8:00 बजे पूर्वाहन है. सभी अभ्यर्थियों को 9:00 बजे पूर्वाहन से पहले अपने-अपने निर्धारित आवंटित रौल नम्बर स्टिकर पर अंकित रौल नम्बर एवं फोटो के अनुरूप बैठाया जायेगा.

परीक्षा केंद्रों का नाम

जिलें में कुल 24 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है जिनके नाम इस प्रकार से है- कैम्ब्रीज सीनियर सेकेड्ररी स्कूल कथकौली बक्सर, डीएवी पब्लिक स्कूल लालगंज इटाढी़ रोड बक्सर, राज +2 उच्च विद्यालय डुमराँव बक्सर, डीके कॉलेज डुमराँव बक्सर, एमपी उच्च विद्यालय रामरेखा घाट बक्सर, एलबीटी कॉलेज चीनी मिल बक्सर, एमभी कॉलेज चरित्रवन बक्सर, सरस्वती विद्या मंदिर अहिरौली बक्सर, संत मेरी उच्च विद्यालय नई बाजार बक्सर, कैम्ब्रीज स्कूल हरमाही रोड नया भवन शक्ति द्वार डुमराँव बक्सर, केएनएस डिग्री कॉलेज इटाढी. रोड बक्सर, महारानी उषा रानी बालिका उच्च विद्यालय डुमराँव, संत जोसेफ बालिका उच्च विद्यालय पुराना भोजपुर डुमराँव बक्सर, फॉउडेन्स स्कूल इटाढी़ रोड बक्सर, केके मंडल महिला कॉलेज नई बाजार बक्सर, बीबी उच्च विद्यालय बंगाली टोला बक्सर, पीसी कॉलेज इटाढी़ रोड बक्सर, संत जॉन सेकेण्ड्ररी स्कूल काली नगर डुमराँव, बिहार पब्लिक स्कूल अहिरौली बक्सर, सरस्वती विद्या मंदिर सिविल लाईन बक्सर, जननायक कर्पूरी ठाकुर लॉ कॉलेज शिवपुरी बक्सर, नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय बक्सर, इंदिरा उच्च विद्यालय जेल रोड बक्सर एवं राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय बंगाली टोला बक्सर है. विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर कुल 13191 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे.

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर है प्रतिबंध

परीक्षार्थी को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ प्रवेश करना वर्जित है. परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम दो घंटा पूर्व केन्द्राधीक्षक एवं परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त वीक्षक एवं कर्मी परीक्षा केन्द्र पर अवश्य पहुँच जायेंगे. परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं दी जायेगी.

परीक्षा केंद्र के अंदर जाने से पहले इन बातों का रखे ध्यान

परीक्षा केन्द्र के अंदर किसी भी परीक्षार्थी को लिखित सामग्री, प्रवेश पत्र पर कोई लेख, सादा कागज, क्लिपबोर्ड, स्लाइड रूल, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ उपकरण, डिजिटल डायरी, पॉमटाप, पीडीए या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना सख्त वर्जित रहेगा. परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर समाहरणालय परिसर अवस्थित जिला आपदा शाखा के चिहिन्त भवन में कार्यरत होगा जिसका दूरभाष संख्या 06183-223333 है. जिला नियंत्रण कक्ष में सम्पूर्ण प्रभार में श्रीयांष तिवारी, वरीय उपसमाहर्ता बक्सर (मो0 7748852202) रहेंगे.


परीक्षा केंद्र के मार्गदर्शन के लिए जगह-जगह तैनात रहेंगे कर्मी

परीक्षा केन्द्र पर पहुँचने हेतु समुचित मार्ग दर्शन देने हेतु रेलवे स्टेशन बक्सर, बस अडडा बक्सर एवं रेलवे स्टेशन डुमराँव में प्रातः 6:00 बजे से स्थिति सामान्य होने तक को-ऑडिनेटर एवं कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है. परीक्षा की तिथि को परीक्षा केन्द्रों पर सतत निगरानी के साथ परीक्षा के पूर्व परीक्षार्थियों के ठहरने के स्थानों तथा होटल एवं लॉज आदि पर भी निगरानी रखने का निदेश दिया गया. परीक्षा तिथि को यातायात सुगम रूप से संचालित रखने का निर्देश दिया गया इसे प्रभारी यातायात बक्सर, थानाध्यक्ष बक्सर एवं डुमराँव सुनिश्चित करेंगे.

जिला नियंत्रण कक्ष में अग्निशमन की गाड़ी और कर्मी रहेंगे तैनात

अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया है कि एक अग्निशमन वाहन जिला नियंत्रण कक्ष, समाहरणालय बक्सर एवं एक अग्निशमन वाहन मॉडल थाना बक्सर एवं थाना डुमराँव चालू हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे तथा अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव से प्राप्त सूचना के आलोक में आवश्यक कार्रवाई करेंगे. असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया है कि एक-एक एम्बुलेंस एंव चिकित्सक टीम जीवन रक्षक दवाओं के साथ दोनो अनुमंडल स्तर पर तैयार हालत में रखेंगे.

उड़नदस्ता टीम का भी हुआ है गठन

परीक्षा केन्द्रों के लिए उड़न दस्ता की प्रतिनियुक्ति की गयी है जो परीक्षा के स्वच्छ रूप से संचालन के लिए केन्द्रों का औचक रूप से निरीक्षण करेंगे. उड़न दस्ते द्वारा कदाचार करते पाये जाने वाले अभ्यर्थियों के विरूद्ध तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी. केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही पद पर नियुक्ति हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या 02/2022 के लिए 34 स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-प्रेक्षक/पुलिस पदाधिकारी, 12 जोनल मैजिस्ट्रेट-सह-समन्वय प्रेक्षक/पुलिस पदाधिकारी, 06 उड़न दस्ता दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी, 02 वरीय दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं 14 सुरक्षित दण्डाधिकारी/पदाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है.

Comment here