गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
ताज़ा
बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा चलती गाड़ी से उतरते वक्त नीचे गिरी महिला दुर्गा पूजा पंडाल के समीप तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म
स्थानीय

शादी के नौ साल बाद पत्नी को घर से भगाया

पत्नी ने महिला थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी, कहा शादी के समय से ही प्रताड़ित करते थे पति व ससुराल वाले.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : इस दुनिया में ना जाने कितने रिश्ते है जो काफी खूबसूरत है और उसी में से एक रिश्ता है पति-पत्नी का, जिसमें साथ जीने मरने की कसमे भी खाई जाती है. यू तो रंगभेद के खिलाफ सदियों से आंदोलन चलते रहे हैं लेकिन आज भी समाज से गोरा-काला तथा सुंदर और कुरूप के मसले खत्म नहीं हुए हैं. ऐसा ही एक खबर सामने आई है कि एक व्यक्ति ने शादी के 9 साल बाद अपनी पत्नी के साथ रंगभेद कर उसे मार पीटकर घर से बाहर निकाल दिया. अब पीड़िता के बयान पर महिला थाना में पति समेत पांच लाेगाें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.


प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिमरी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की पुत्री की शादी वर्ष 2014 में कैमूर जिला के भटवलिया गांव के निवासी एक व्यक्ति के पुत्र के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही उसका पति पत्नी के सुंदर नहीं हाेने का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित करता था. इस शादी से दोनों को एक संतान भी हुई लेकिन ससुराल वालाें का रवैया नहीं बदला. पिछले दिनाें उसके ससुराल वालाें ने मारपीट कर उसे घर से निकाल बाहर कर दिया.

यह भी पढ़ेंचौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन


पीड़िता के मायके वालाें ने मामले काे स्थानीय स्तर पर सलटाने का काफी प्रयास किया, लेकिन मामला सुलझाया नहीं जा सका. ऐसे में पीड़िता ने मामले काे लेकर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें पति के साथ सास, ससुर, भसुर और देवर का नामजद किया गया है. महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर दाेषियाें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.