डुमरांव के नये एसडीपीओ अफाक अंसारी ने बुधवार की देर शाम मानवता व कर्तव्यनिष्ठा की मिशाल पेश करते हुए गंभीर रूप से जख्मी एक युवक को न सिर्फ अस्पताल पहुंचाया बल्कि अपने स्तर से उसके परिजनों को सूचना भी दी.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : घटना सिमरी थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार सिमरी के पास इसी थाना क्षेत्र के सहियार निवासी मनीष पासवान पिता तपेश्वर पासवान नामक एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. वह सड़क पर गिर छटपटा रहा था, और उसी स्थान पर आस-पास में खड़े लोग उस घटना का तमाशबीन बने रहे, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया. संयोग से इसी दौरान डुमरांव एसडीपीओ अफाक अंसारी उधर से गुजर रहे थे, और उस व्यक्ति को छटपटात देख गाड़ी रोकी और उन्होंने जख्मी युवक को तत्काल अपनी गाड़ी में बैठा सिमरी पीएचसी में भर्ती कराया. इसके बाद उन्होंने उसके परिजनों को जानकारी भी दी.


पीएचसी में युवक के प्राथमिक इलाज तक एसडीपीओ मौजूद रहे. उन्होंने लोगों से सड़क दुर्घटना में जख्मी लोगों की तत्काल मदद करने तथा नजदीकी अस्पताल में पहुंचाने की अपील भी की. वही एसडीपीओ के इस व्यवहार तथा सहृदयता के कायल पीड़ित युवक तथा उसके प्रिय जनों ने एसडीपीओ के प्रति कृतज्ञता जताई.

वही मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत ठीक है. पुलिस महकमे के साथ ही प्रखंड क्षेत्र में गुरूवार को भी इस घटना की चर्चा होते रही.



Comment here