गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
ताज़ा
बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा चलती गाड़ी से उतरते वक्त नीचे गिरी महिला दुर्गा पूजा पंडाल के समीप तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म
स्थानीय

जल स्रोतों को किया जाएगा अतिक्रमण मुक्त: बक्सर एसडीओ

द जनमित्र। विमल यादव।9431092766

बक्सर : पिछले दिनों पटना उच्च न्यायालय आदेश के अनुपालन हेतु के जल निकायों की पहचान करने हेतु . जिन्हे तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाना है, अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र मिश्रा के द्वारा एक बैठक बुलाई गई और और ऐतिहासिक महत्व के इन सभी जल निकायों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए आयश्यक कदम उठाने पर चर्चा की गई. अतिक्रमण हटाने के लिए की जाने वाली तैयारियों के बैठक में पदाधिकारियों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोरख राम, अंचलाधिकारी प्रियंका राय, नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम, नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार तथा पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार मौजूद रहे. बैठक के दौरान यह तय किया गया कि दिसंबर महीने में मृत नहर, विश्राम सरोवर और अंजनी सरोवर से हर हाल में अतिक्रमण हटाया जाएगा.

अतिक्रमणकारियों को निर्देशित किया जा चुका है कि वह अपना अतिक्रमण हटा ले अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहें. इस अभियान में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि इसके पूर्व पिछले वर्ष भी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था. जिसके तहत सिंडिकेट के समीप मृत नहर से अतिक्रमण हटाया गया था. इस दौरान उपद्रव करने वालों को चिन्हित कर सामूहिक रूप नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.