ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

रफ्तार की कहर ने ले ली एक युवक की जान.

Spread the love

 

द जनमित्र ।विमल यादव। 9431092766

बक्सर: जिले में सड़क दुर्घटना में मरने वाले लोगो की संख्या में दिन प्रतिदिन वृद्धि होते जा रहा है. बड़े अधिकारियो के कोशिशों के बाद भी रफ्तार की कहर पर ब्रेक लगाने में अधिकारी नाकाम है. वाहन जांच के नाम पर पुलिस लोगो को जागरूक करने के बजाए वसूली करने में लगी है. जिसके कारण कोई न कोई हादसा हो जाता है. ताजा मामला नया भोजपुर ओपी के प्रतापागर गांव की है जंहा के रहने वाले 21 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई, युवक की शव अस्पताल से गांव में पहुँचते ही परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने फ़ॉर लेन को जाम कर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है.इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई मौत मिली जानकारी के अनुसार 4 दिन पूर्व प्रताप सागर के रहने वाले बजरंगी यादव के 21 वर्षीय पुत्र चंदन यादव को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया था। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बनारस ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया था. जिनका आज इलाज के दौरान मौत हो गई ,जैसे ही परिजन शव को लेकर गांव में पहुंचे घरवाले दहाड़ मारकर रोने लगे पूरा गांव का माहौल गमगीन हो गया.आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 84 को जाम कर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. स्थानीय पुलिस पर ग्रामीणों ने लगाया गम्भीर आरोप स्थानीय ग्रामीणों ने नया भोजपुर ओपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, पुलिस केवल वाहनों से वसूली करने में व्यस्त रहती है.कौन कितना रफ्तार में गाड़ी चला रहा है.इससे उसको कोई मतलब नहीं रहता है. रात्रि गश्ती के दौरान केवल वसूली होता है, पुलिस की वसूली से बचने के लिए चालक वाहनों की रफ्तार बढ़ा देते हैं जिससे अक्सर नया भोजपुरी ओपी के इस इलाके में सड़क दुर्घटना होती रहती है.
हम आपको बताते चलें कुछ ही दिन पहले नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह सेतु पर, पुलिस वसूली से बचने के लिए मिनी ट्रक चालक जैसे ही गाड़ी लेकर आगे बढ़ा पुलिस वालों ने उसका हाथ पकड़ कर नीचे खींच दिया और मिनी ट्रक पुल से नीचे गिर गई, जिसके बाद बिहार पुलिस उत्पाद विभाग पर ,और उत्पाद विभाग नगर परिषद पर वसूली का आरोप लगाकर मामले की रफा-दफा कर दिया.लेकिन आज तक किसी पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई.

Comment here