ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

घटना को अंजाम देने से पहले ही युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: बिहार के डीजीपी बनते ही आरएस भट्टी का असर दिखने लगा. बक्सर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराधियों का पीछा करते हुए वहा पहुंची तो एक बड़ी सफलता हाथ लगी एक राइफल एवं 20 कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले की पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान चकरहसी निवासी दिलीप कुमार सिंह के रूप में की गई. गुप्त सूचना मिली थी कि यह व्यक्ति किसी बड़ी घटना को अंजाम देने  की फिराक में था लेकिन पुलिस ने अपने मुस्तैदी दिखाते हुए चकरहसी समय से पहुंचकर छापेमारी करते हुए दिलीप सिंह नामक व्यक्ति को 315 की एक राइफल एवं 20 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया.
वही बक्सर पुलिस ने कोट द्वारा बेल पर बाहर निकले अपराधियों पर भी दिन प्रतिदिन उनकी गतिविधियों पर भी नजर रखे हुए है. पुलिस अधीक्षक बक्सर, नीरज सिंह ने बताया कि अपराधियों एवं दारू माफियाओं के खिलाफ एक डाटाबेस तैयार की जा रही है जिसके आधार पर बक्सर पुलिस सप्ताह में गुंडा परेड या उनकी दैनिक गतिविधियों पर भी नजर रखेगी. कहीं ना कहीं नए डीजीपी बनने का असर बक्सर को दिखा.

Comment here