द जनमित्र डेस्क
बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। बच्ची नवनिर्माणाधीन बिल्डिंग में अकेले रो रही थी। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकीय जांच में रेप की पुष्टि हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी भी नाबालिग है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पांच वर्षीय बच्ची के साथ हुई इस घटना की जांच की जा रही है। बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक भी नाबालिग हो सकता है हालांकि उसकी असली उम्र गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो पाएगी।
बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बेटी घर के आगे टहल रही थी। तभी घर के बगल में बन रहे नए मकान की छत पर गांव का ही एक लड़का उसे बहला-फुसलाकर ले गया। काफी देर बाद आसपास के लोगों ने बताया कि आपकी बच्ची रो रही है। जब पिता पहुंचे तो देखा कि बच्ची के पैरों पर खून लगा हुआ था। पूछने पर बच्ची ने बताया कि लकड़े के बारे में जो उनके ही गांव का है।
सदर अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर निशांत चौबे ने बताया कि परिजनों द्वारा बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। बच्ची के शरीर के साथ अनुचित क्रिया की गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गायनी विभाग में रेफर कर दिया गया। मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया गया है। विस्तृत रिपोर्ट एक-दो दिन में आ जाएगी। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची की हालत खतरे से बाहर है।


Comment here