ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

बीजेपी में तीन दर्जन से ज्यादा है दावेदार, कौन बनेगा उम्मीदवार

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः 2020 के विधानसभा की चुनाव की शंखनाद हो चुकी है इसके साथ ही सभी पार्टी के नेता पूरे दमखम के साथ चुनावी तैयारी में जुट गए हैं. जाहिर है चुनाव है तो कई दावेदार भी हैं इस कड़ी में अब तक भारतीय जनता पार्टी के तीन दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार विधानसभा सीट से दावेदारी कर चुके हैं. मूल रूप से बक्सर निवासी एवं गुजरात के बड़े व्यवसाई मिथिलेश पाठक ने भी बीजेपी कोटे से चुनाव लड़ने का दावा कर पूर्व के सभी दावेदारों को आश्चर्यचकित कर दिया है. यही कारण है कि मिथिलेश पाठक के दावेदारी के बाद सभी पूर्व के दावेदार बड़े नेताओं के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचने लगे है.

किसमे है कितना दम

कहा यह जा रहा है कि पूर्व के प्रत्याशी रहे कई नेताओं ने  बड़े नेताओं के यहां से अपना सीट का गणित बैठा रहे हैं वही मिथिलेश पाठक भी पार्टी के बड़े नेताओं के संपर्क में है और उन्हीं से मिली मार्गदर्शन पर वह बक्सर से चुनाव लड़ने का दावा किए हैं. जिसके कारण सभी पूर्व के प्रत्याशी अपने आलाकमान के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच गए हैं.  अब तक की परिस्थिति में मिथिलेश पाठक अन्य  उम्मीदवारों पर भारी नजर आ रहे हैं

क्या कहते हैं मिथिलेश पाठक

विधानसभा चुनाव 2020 में दावेदारी पेश करने वाले समाजसेवी मिथिलेश पाठक कहते हैं कि अभी तक जितने भी लोग सत्ता में रहे सभी ने यहां के जनता के साथ धोखा किया है अभी तक बक्सर को पर्यटन का दर्जा भी नहीं मिला युवाओं को रोजगार नहीं है अगर हमें मौका मिलता है तो हम यहां पर कंपनी स्थापित कर युवाओं को रोजगार दिलाने का काम करेंगे तथा बेसहारों को मकान और रोटी मेरी प्राथमिकता रहेगी.

Comment here