द जनमित्र डेस्क
बिहार सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विद्यानंद सिंह को बक्सर का नया जिलाधिकारी (डीएम) नियुक्त किया है। विद्यानंद सिंह, जो पहले बिहार के योजना एवं विकास विभाग, पटना में अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशक के रूप में कार्यरत थे, अब बक्सर में समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। सरकार की अधिसूचना के अनुसार, उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-14 के तहत बक्सर का जिला दंडाधिकारी भी बनाया गया है। इस नियुक्ति के साथ, वे जिले में प्रशासन, कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करेंगे।




मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 18 जिलों के डीएम बदले गए है।
विद्यानंद सिंह 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। उनकी कार्यकुशलता, अनुभव और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए सरकार ने उन्हें बक्सर जैसे प्रमुख जिले की कमान सौंपी है। बक्सर, जो ऐतिहासिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, वहां उनकी नियुक्ति से प्रशासनिक कार्यों में नई गति और दिशा मिलने की उम्मीद है।
इससे पहले बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल थे, जिन्हें कुछ महीने पूर्व अपर सचिव के पद पर प्रोन्नति मिली थी। हालांकि, तब तक उन्हें डीएम के रूप में कार्य करने का निर्देश दिया गया था। अब उन्हें निबंधक सहयोग समिति के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।


Comment here