अपराध

मृत महिला के नाम पर खेल हुआ, अब पर्दाफाश

Spread the love

द जनमित्र न्यूज डेस्क

बक्सर मेंधोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है, जहां 58 साल पहले दिवंगत मंगरी देवी के नाम पर सोआ मौजा में 16 कट्ठा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर दी गई। इस खुलासे ने जिला प्रशासन और पुलिस को सकते में डाल दिया।
मृतका के बेटे दिवाकर मिश्रा ने बताया कि उनकी मां का निधन 15 अक्टूबर 1967 को हो चुका था, फिर भी कुछ शातिरों ने फर्जी दस्तावेजों के दम पर उनके नाम जमीन रजिस्ट्री करवा ली।


तीन महीने में पकड़ा गया फर्जीवाड़ा
जैसे ही इस घपले की भनक लगी, प्रशासन ने फौरन जांच शुरू की। महज तीन महीनों में फर्जी रजिस्ट्री रद्द कर दी गई। लेकिन तब तक जमीन की बिक्री हो चुकी थी, जिसने कई कानूनी पेचीदगियां खड़ी कर दीं।
9 लोगों पर गिरी गाज
कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस ने भगवान सिंह, रामायण सिंह, मोतीलाल सिंह, शिव बिहारी सिंह, मुन्ना सिंह, अजय कुमार सिंह, रामाशंकर सिंह, मनर्जिय देवी और पवित्रा देवी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज बनाने और जमीन हड़पने का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा, “पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”
यह कोई पहला मामला नहीं
बक्सर में इस तरह का ये कोई नया वाकया नहीं है। इससे पहले नदाव गांव में भी एक महिला के नाम पर 5 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला उजागर हुआ था, जिसे जिलाधिकारी के हस्तक्षेप पर रद्द किया गया।
यह मामला जिले में भूमाफिया के बढ़ते दुस्साहस को दर्शाता है, जिस पर अब प्रशासन की पैनी नजर है।

Comment here