राजनीति

सांसदों के निलंबन को लेकर महागठबंधन के नेताओ ने शहर के ऐतिहासिक किला मैदान से समाहरणालय गेट तक निकाला आक्रोश मार्च, नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के लगाए नारे.

Spread the love

सांसदों के निलंबन को लेकर महागठबंधन के नेताओ ने शहर के ऐतिहासिक किला मैदान से समाहरणालय गेट तक निकाला आक्रोश मार्च. नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के लगाए नारे.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में महागठबंधन के नेताओ ने शहर के ऐतिहासिक किला मैदान से आक्रोश मार्च निकालकर वीर कुंवर सिंह चौक, ज्योति चौक, अम्बेडकर चौक होते हुए समाहरणालय गेट पर पहुँचकर लगभग एक घण्टे तक समाहरणालय के मुख्य गेट को जाम कर नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए सांसदों के निलंबन को वापस करने की मांग कर रहे थे. इसी दौरान महागठबंधन के नेताओ ने नरेंद्र मोदी को तनाशह बताते हुए 2024 में उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया.

तनाशह है नरेंद्र मोदी

आक्रोश मार्च में शामिल महागठबंधन के विधायक से लेकर जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ ने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि, इतने बड़ी संख्या में सांसदों का निलम्बित कर दिया गया है. रामनोहर लोहिया ने कहा था कि, जब सड़के सुनी हो जाएगी तो संसद बेलगाम हो जाएगा. अब महागठबंधन के नेता सड़क को सुन नही होने देंगे. जब तक सांसदों का निलंबन वापस नही होता है यह लड़ाई जारी रहेगा.

गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के बिजय रथ को रोकने के लिए, इंडिया गठबंधन के नेता भले ही एक जुटता दिखाने की कोशिश कर रहे है. लेकिन इंडिया गठबंधन के कार्यक्रम में भी अलग अलग दलों के नेताओं के बीच चल रहे खीचतान यह बताने के लिए काफी है कि, गठबंधन का गांठ मजबूत नही हैं. गठबंधन के नेताओ के द्वारा घोषित इस कार्यक्रम में महागठबन्धन के चार विधायको में से केवल भाकपा माले विधायक ही शामिल हुए.

Comment here