खेती-बाड़ी

नहर में मिली एक महिला की सर कटी लाश

Spread the love

जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के संगराव नहर से 30 वर्षीय महिला की मिली सर कटी लाश, इलाके में मचा हड़कम्प. स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुँची पुलिस शव की अब तक नही हो सकी पहचान. बीते 8 अगस्त को भी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहर से मिला था 30 युवती का शव.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के संगराव नहर से एक 30 वर्षीय महिला की सर कटी लाश बरामद हुआ है. महिला का सर उसके शव के ही पास पड़ा हुआ है और शव को कुत्ते नोचकर खा रहे थे देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या तीन से चार दिन पूर्व करने के बाद साक्ष्य को छुपाने के नियत से शव को नहर में फेक दिया गया है जिसे कुत्ते अपना निवाला बना रहे थे. खेतो में काम करने जब किसान पहुँचे तो उनकी नजर नहर में पड़ी महिला की शव पर पड़ी जिसके बाद राजपुर थाने पुलिस को सुचना दी, देखते ही देखते घटना स्थल पर सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई खबर लिखे जाने तक मृत महिला की पहचान नही हो पाई है.

किसी अन्य जगह से शव बहकर आने की आशंका

घटना के सन्दर्भ में मिली जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के संगराव नहर में एक 30 वर्षीय महिला की सर कटी लाश होने की सूचना मिलते ही हड़कम्प मच गया. ग्रामीणों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि रोहतास जिले के दिनारा क्षेत्र से यह शव नहर में बहते हुए आया है जिसे कुत्ते अपना निवाला बना रहे थे.

क्या कहते है एसपी

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मनीष कुमार ने बताया कि एक महिला की डेथ बॉडी मिलने की सूचना राजपुर थाना प्रभारी के द्वारा हमें दिया गया था. बताया जा रहा है कि शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तीन से चार दिन पुराना है जिसे बरामद कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. अब तक महिला की शव का शिनाख्त नहीं हो पाई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

गौरतलब है कि बीते 8 अगस्त को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भभुअर गांव के समीप से भी बोरा में बंद एक 30 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ था जिसका उद्भदेन अब तक नही हो सका अब 17 दिन बाद फिर एक महिला की सर कटी शव मिलने के बाद हड़कम्प मच गया है.

Comment here