पंचायती राज विभाग के जेई को निगरानी की टीम ने उठाया औद्योगिक थाने में की पूछताछ नल जल योजना में एमबी बुक करने के लिए 95 हजार रुपये का किया था मांग जनप्रतिनिधि द्वारा निगरानी विभाग को दी गई थी इसकी जानकारी
द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर: जिले में निगरानी की टीम ने पंचायती राज विभाग के घूसखोर जूनियर इंजीनियर को 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. नल जल योजना में जनप्रतिनिधि से एमवी बुक करने के लिए में 95 हजार रुपये की मांग की थी जिसके बाद शिकायतकर्ता ने निगरानी विभाग के अधिकारियो को इसकी सूचना दी. जांच के क्रम में आरोप को सही पाया गया. इसके बाद निगरानी विभाग के टीम द्वारा बिछाये हुए जाल में जूनियर इनिजिनयर फंस गया 30 हजार रिश्वत लेते उसे निगरानी की टीम ने धर दबोचा है.


क्या कहते है अधिकारी
मामले की जानकारी देते हुए निगरानी विभाग के डीएसपी ने बताया कि पंचायती राज विभाग के जूनियर इंजीनियर भोला प्रसाद के द्वारा एमबी बुक करने के लिए ₹95000 रिश्वत की डिमांड की गई थी.जिसमें शिकायतकर्ता के द्वारा पहले किश्त के रूप में 30000 का भुगतान किया जा रहा था. जिनको रंगे हाथ चीनी मिल स्थित उनके आवास गिरफ्तार किया गया है.


Comment here