ग्राउंड रिपोर्ट

शराब नहीं रोटी के लिए हुई थी मारपीट : पाहवा रेस्टोरेंट मामला

Spread the love

पाहवा रेस्टुरेंट के संचालक ने जदयू नेता के पुत्र समेत तीन पर रेस्टोरेंट में जबरन शराब पीने की कोशिश और मारपीट का आरोप ..लगा नगर थाने में दर्ज कराई नामजद एफआईआर
सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई वारदात,रोटी को लेकर शुरू हुआ विवाद ने पकड़ा तूल तो शराब लेकर पहुचने का लगा दिया आरोप

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर: नगर थान क्षेत्र के सत्यदेव गंज रोड में स्थित पहवा रेस्टोरेंट के संचालक राजा पाहवा ने जदयू नेता के बेटे समेत कुल तीन युवकों के खिलाफ रेस्टोरेंट में बैठकर शराब पीने की कोशिश और मना करने पर संचालक से दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है. एफआईआर बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह घटना वृहस्पतिवार की है लेकिन इस मामले में दो दिन बाद एफआईआर दर्ज कराया गया है. जिसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमे स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि रेस्टुरेंट के काउंटर पर कुछ लोगो की भिंड है. कुछ लोग समझाने की कोशिश कर रहे है तो कुछ एक युवक को पकड़कर गेट के बाहर ले जा रहे है. घटना के संदर्भ में अपने आवेदन के माध्यम से जानकारी देते हुए रेस्टोरेंट के संचालक राजा पाहवा ने बताया है कि गुरुवार की देर शाम तकरीबन 9:30 बजे सत्यदेव गंज निवासी जदयू नेता संजय सिंह के पुत्र सूर्यमान सिंह तथा उनके दो दोस्त शिवम पांडेय एवं अतुल जायसवाल पहुंचे और भोजन का आर्डर दिया. इसी बीच उन्होंने अपने जेब में रखे शराब की बोतल निकाली और पीने की कोशिश करने लगे जिस पर मौके पर मौजूद कर्मियों के द्वारा रोका गया लेकिन उन्होंने कर्मी के साथ बदतमीजी शुरुकर दी. जिसके बाद कर्मी ने संचालक राजा पाहवा को फोन करके बुलाया.


राजा ने मौके पर पहुंचकर जब बातचीत करनी चाही तो तीनों युवक उनसे उलझ गए और हाथापाई करते हुए गोली मार देने की धमकी तक देने लगे. व्यवसायी का कहना है कि युवकों ने उन्हें यह धमकी भी दी है कि हर महीने उन्हें रंगदारी भी देनी होगी अन्यथा अंजाम बुरा होगा.


वही रेस्टुरेंट में उस दौरान खाना खाने के लिए शहर के कई प्रतिष्ठित लोग भी पहुँचे थे. जिन्होंने नाम नही छापने के शर्त पर बताया कि भोजन करने पहुँचे तीनो युवक की पहचान क्या है वह नही जानते है. लेकिन तीनो ने खाना खाने के दौरान रोटी मांगी थी उसी पर स्टाफ ने कुछ कड़े तेवर में शब्द का प्रयोग किया दोनों तरफ से बकझक हुई,फिर तीनो में से एक ने 1,600 रुपये पेमेंट किया और जब वह निकलने लगे उसके बाद काउंटर पर खड़े कर्मियो ने कुछ बोला जिसके बाद विवाद शुरू हो गया. दोनों तरफ से धमकियां दी जा रही थी.

वही एफआईआर दर्ज होने की घटना पर अपना पक्ष रखते हुए जदयू नेता ने बताया कि रेस्टुरेंट से लेकर सभी बच्चे एक ही मोहल्ले के है. दो दिन पहले की यह घटना है. कुछ विवाद खाना खाने के दौरान हुआ था.कई लोगो ने फोन किया. फिर हमने घटना की जानकारी ली तो सभी ने यही कहा कोई मामला नही है. दो दिन बाद रात्रि के ग्यारह बजे एफआईआर दर्ज करा दिया गया. मेडिकल जांच कराकर कोई मेरे बेटे को यह साबित कर दें कि वह पान भी खाता है तो मैं खुद उसे पकड़कर पुलिस स्टेशन पहुँचा दूंगा. जिस रात्रि विवाद हुआ उसी रात क्यो नही एफआईआर कराया. क्या उस दिन थानेदार की नम्बर नही था या उसने 100 मीटर की दूरी पर स्थित थाना को नही देखा था. दो दिन बाद रंगदारी मांगने और शराब पीने का आरोप लगाकर एफआईआर कराया गया है. इस मामले की जानकारी देते हुए नगर थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि रेस्टुरेंट के संचालक के द्वारा एक एफआईआर दर्ज कराया गया है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. दोनों में से जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी. रेस्टोरेंट्स के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.

Comment here