ग्राउंड रिपोर्ट

दर्जनो युवाओं को मिलेगा रोजगार

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: रोजगार को लेकर एक मेला का आयोजन किया गया है. जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान में आगामी 17 मई 2023 को संयुक्त श्रम भवन बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर के परिसर में अवस्थित है.

इसमें एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा. रोजगार शिविर में गुजरात की कंपनी WELSPUN INDIA LTD के द्वारा बक्सर जिले के 18-32 वर्ष के न्यूनतम आठवीं पास युवकों का मशीन ऑपरेटर (टेक्सटाइल) पद के लिए चयन करेगी. कंपनी इस पद हेतु स्वयं की चयन प्रक्रिया अपनाकर अभ्यर्थियों को चयन कर नियुक्ति पत्र देगी. बता दे की कंपनी ने कुल 50 रिक्तियां दर्शायी हैं. कंपनी के द्वारा 9238 से 11257 रुपए हर महीने चयनित अभ्यर्थियों को वेतन के रूप मे दिया जाएगा. इस कंपनी का कार्य स्थल गुजरात है. इसलिए जिला नियोजन पदाधिकारी ने इच्छुक आवेदकों से अपील किया है कि वे दिनांक 17 मई 2023 को जिला नियोजनालय बक्सर में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ जिला नियोजनालय में आकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं. कार्य स्थल पर ही एनसीएस पर निशुल्क निबंध किया जाएगा.

Comment here