द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: ग्रामीणों की लगातार शिकायत मिलने पर डुमराँव प्रखण्ड के ग्राम पंचायत सोवा के ग्राम रेहियाँ में जल निकासी की समस्या का जायजा लेने लिए डुमराँव विधायक डॉ० अजीत कुमार सिंह द्वारा ग्रामीणों के उपस्थिति में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं ब्रह्मपुर थाना अध्यक्ष के साथ विस्तार से मुआयना किया गया. बरसात एवं नालीयों के पानी की निकासी पूरे गाँव के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है.


गाँव से पानी निकासी के लिए बनी लगभग सभी नालियों का पानी गांव से बाहर निकले बिना ही जहाँ-तहाँ गाँव में ही फैली हुई है. जो अन्य परेशानियों के साथ-साथ कई बिमारियों को भी जन्म दे रहीं हैं. कारण की अंतिम छोर पर रैयतों के निजी भूमि होने के कारण नाली निर्माण नही हो पाया है. नतीजन पूरे गाँव के विभिन्न गलियों में पानी नालियों के बाद घरों में घुस रहा है.आस पास सरकारी ज़मीन न होने के कारण इन सब परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अभी तब आपसी सौहार्द और लोगों की सूझ बूझ से ही पानी के बहाव में कोई रोक नहीं हुआ है लेकिन कई जगह घरों में पानी घुसने से रोकने के लिए लोगों ने नाली को ही बंद कर दिया है.


डुमराँव विधायक ने तमाम ग्रामीणों एवं अधिकारियों के बिच समस्याओं के निदान के लिए आयोजित बैठक में पहल कर सभी रैयतों से आग्रह किया कि गाँव व समाज की बेहतरी एवं भविष्य को देखते हुए थोड़ा-थोड़ा जमीन नाली एवं रास्ते के निर्माण के लिए खुले दिल से छोड़ दें. निर्माण कार्य के लिए फण्ड की कमी नहीं होने दिया जायेगा. अंचल अधिकारी डुमराँव को नाली निर्माण में बाधा बनने वाली सभी भूमि का मापी कर ग्रामीणों के सहयोग से बाधा दूर करने का निर्देश दिया गया. प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्माण कार्य हेतु तमाम प्रशासनिक कार्रवाइयों को यथा शीघ्र हल करने हेतु निर्देशित किया गया. इस पहल से ग्रामीणों में ख़ुशी है और उम्मीद बंधी है कि लम्बे समय से चली आ रहीं इस समस्या का निदान अब हो सकेगा . सभी ग्रामीणों ने इस पहल के लिए विधायक को धन्यवाद भी दिया है . बैठक में सोवां पंचायत के मुखियाजी, बीडीसी, सरपंच, वार्ड सदस्यों, भाकपा माले के वरिष्ठ नेता कन्हैया राम, नीरज कुमार, उमेश व अन्य के अलावा अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित थे .


Comment here