रेल यात्रियों के समान की चोरी करने वाले अंतरप्रांतीय चोर को जीआरपी की टीम ने की गिरफ्तार, गिरफ्तार चोर के पास से चार लाख के गहने, 3 स्मार्टफोन और 10,हजार नकद बरामद.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के पटना-डीडीयू रेल खंड से गुजरने वाली ट्रेनों तथा स्टेशनों पर यात्रियों के समान की चोरी करने वाले शातिर अंतरप्रांतीय रेल चोर को जीआरपी डीडीयू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसके पास से रेल यात्रियों से चुराया गया 4 लाख रुपये के सोने के गहने, तीन स्मार्टफोन और 10 हजार रुपये नकद बरामद हुआ. कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया.

लम्बे समय से रेल पुलिस कर रही थी तलाश
जीआरपी के पकड़ में आया शातिर चोर का नाम रामेश्वर पांडेय ,पिता स्व०विष्णु भगवान पांडेय जिले के पुराना भोजपुर वार्ड नं -1 पश्चिम टोला थाना डुमरांव का निवासी है. जिसका तलाश रेल पुलिस लम्बे समय से कर रही थी.

क्या कहते है अधिकारी
जीआरपी डीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर रेल अपराधियों, तस्करों तथा संदिग्ध यात्रियों को लेकर थाने के उपनिरीक्षक विद्यासागर और संतोष कुमार ओझा की टीम रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफार्म पर भ्रमणशील थी उसी दौरान प्लेटफार्म के पश्चिमी छोर स्थित शहीद बाबा के मजार के पीछे एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में बैठा नजर आया और पुलिस टीम को देख खिसकने लगा तो पकड़ कर पूछताछ करने पर संतोष जनक उत्तर नहीं मिलने पर जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो यात्रियों से चुराई गई 4 सोने की चैन, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी कान का झाला, दो सोने के बेलपत्र, तीन स्मार्टफोन और 10 हजार रुपये नकद बरामद हुआ है. अभियुक्त के ऊपर जीआरपी डीडीयू पर 6 मुकदमा और जीआरपी किउल में एक मुकदमा दर्ज है.


गौरतलब है कि ट्रेनों में बढ़ी चोरी की घटनाओं के बाद रेल पुलिस शातिर चोरों को पकड़ने के लिए सादे लिबास में लगतार एस्कॉर्ट कर रही है। जिसका परिणाम है कि हाल ही में आधा दर्जन से अधिक चोरों को बक्सर एवं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


Comment here