द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर:जिले के धनसोई थाने की पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया.

थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने बुधवार को रात्रि गश्त के दौरान चिरैयाटांड पुल के समीप एक संदिग्ध को देखा तब पुलिस ने उसे रोककर तलाशी लेने लगी तो उसके पास से एक देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस प्राप्त हुए.


जिसकी पहचान सत्येंद्र सिंह के पुत्र वीरेंद्र सिंह ग्राम भीखमडेरा थाना धनसोई के रूप में की गई. जिसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. वही एसडीपीओ गोरख राम ने बताया कि बुधवार की शाम धनसोई थाना अध्यक्ष कमलनयन पांडे और एएसआई विमल कुमार रात्रि गश्ती पर निकले थे तब तक पुलिस की गाड़ी को देखते ही यह युवक भागने लगा जिसे पुलिस को शक हुआ तो उसे दौड़ कर पकड़ लिया.गिरफ्तार व्यक्ति का और भी अपराधिक इतिहास के बारे पता किया जा रहा है.


Comment here