ग्राउंड रिपोर्ट

छः हथियार के साथ तीन युवकों गिरफ्तार.

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: जिले में अपराधिक मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. सरकार एवं पुलिस के तमाम कोशिश के बावजूद इस पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है. लेकिन अपराधियों का मनोबल कहीं से कम होता नहीं दिख रहा है. ऐसा ही एक मामला डुमरांव पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पर बड़ी सफलता मिली है.

पुलिस ने छह नाइन एमएम की देसी पिस्टल के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है. ऐसा माना जा रहा है कि सभी युवक या तो हथियार तस्करी के कारोबार करते है या किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने पहुंचे थे. जिसे पुलिस ने अपनी मुस्तैदी से अपराधियों का योजना विफल कर दिया है.गुप्त सूचना के आधार पर एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर इस कार्रवाई में पहले नेनुआ गांव में छापेमारी की गई. जंहा से एक युवक को पकड़ा गया. जिसने डुमरांव के एक मोहल्ले में हथियार होने की बात कही. इस सूचना के आलोक में पुलिस ने छापेमारी की तो छह पिस्टल और 10 मैगजीन बरामद हुआ. एसपी मनीष कुमार ने बताया कि जल्द ही इसके बारे में और भी जानकारी दी जाएगी.

Comment here