द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766
बक्सर: अब अपने शहर बक्सर में लेदर वर्ल्ड का उद्घाटन कमलदह पोखर के सामने हुआ. इस लेदर वर्ल्ड को पूर्व परिवहन मंत्री संतोष निराला के पुत्र शुभम निराला द्वारा खोला गया है. शुभम निराला का कहना है कि एमबीए करने के बाद मेरी इच्छा थी कि कोई अपना रोजगार करें और मैंने किया भी. पटना वाराणसी जैसे महानगरों में लेदर वर्ल्ड का आउटलेट तो पहले से थे लेकिन बक्सर शहर के लिए इन्होंने लेदर वर्ल्ड की फ्रेंचाइजी ली और कल इसका शुभारंभ हुआ.

इस लेदर वर्ल्ड के खुल जाने से बक्सर के वासी को बेहतरीन लेदर आइटम्स सही कीमत पर मिलेगी एवं इसके लिए अब पटना और वाराणसी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. इस शोरूम के मार्केटिंग से जुड़े राजीव रंजन ने बताया कि यहां बच्चे से लेकर बूढ़े तक, पुरुष एवं महिलाओं के साथ सभी लोगों के लिए जूते, बेल्ट ,पर्स , मोजे,आदि सभी तरह के आइटम यहां उपलब्ध है. सबसे बड़ी बात यह है कि अन्य ब्रांडो की तुलना में लेदर वर्ल्ड किफायती एवं अच्छा उत्पाद अपने ग्राहकों को प्रदान करता है. इस मौके पर मौजूद पूर्व परिवहन मंत्री ने अपने पुत्र को इस नए व्यवसाय की शुरुआत करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी.


इसी दौरान बक्सर के समाजसेवी प्रदीप राय ने कहा कि नगर के विकास लिए इस तरह के प्रतिष्ठानों का खुला बहुत जरूरी है. वही डुमराव के आनंद विहार होटल के संचालक विनोद कुमार राय ने बताया विश्व प्रसिद्ध ब्रांड की दुकान खोलना गर्व की बात है. इस कार्यक्रम के दौरान डुमराव विधायक डॉक्टर अजीत कुमार सिंह, संजय सिंह राजनेता, जदयू नेता संजय सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष अशोक यादव,जदयू नेता जितेंद्र सिंह और डॉ मनोज यादव एवम आदि लोग उपस्थित थे.


Comment here