द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766
बक्सर:जननायक कर्पुरी ठाकुर विधि महाविद्यालय बक्सर के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले सड़क सुरक्षा सप्ताह पर चर्चा एवं रैली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ कृष्ण अली अलवर्ट ने एवं संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफ़ेसर मंगल सिंह ने किया.

इस अवसर पर प्राचार्य ने रैली को महाविद्यालय से रवाना करते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा नियम का पालन करते हुए अपने बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है. सड़क पर दो पहिया वाहन को चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें. विदित हो कि भारत में सड़क दुर्घटना से होने वाली नब्बे प्रतिशत मौतें यातायात नियमों की अवहेलना के कारण होती हैं. कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर मंगल सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का करो सम्मान, ना होगी दुर्घटना ना होंगे परेशान. पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफ़ेसर अखिलेश मंडल ने रोड भ्रमण करते हुए स्वयंसेवकों के साथ सड़क सुरक्षा नियमों से लोगों को अवगत कराते हुए एवं बिना हेलमेट वाले दोपहिया चालकों को गुलाब का फूल देकर आगे पुनः ऐसी गलती नहीं करने की सलाह दी.


इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ पुष्पा सिंह, राजेश कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार, अलका कुमारी, सहायक धर्मेंद्र कुमार, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, दशरथ सिंह, कामेश्वर राम, जगन्नाथ राम एवं स्वयंसेवक सुधा कुमारी आदि लोग उपस्थित रहे.



Comment here