ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से 5 लाख 80 हजार की लूट.

Spread the love

द जनमित्र | डेस्क

बक्सर : कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के चौकियां गांव के समीप बाइक सवार अपराध कर्मियों ने एक सीएसपी संचालक से 5 लाख 80 हज़ार रुपयों की लूट कर ली है. घटना शाम तकरीबन 3:30 की है यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटित हुई सीएसपी संचालक ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. घटना की सूचना मिलने पर एसपी मनीष कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए और मामले की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं.

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक सीमावर्ती जिले भोजपुर के कारनामेपुर गांव निवासी उमाशंकर सिंह अपनी पत्नी किरण देवी के नाम से गांव पर ही सीएसपी का संचालन करते हैं. उन्होंने बताया कि वह डुमरांव के बैंक ऑफ बड़ौदा से 5 लाख 80 हज़ार निकालकर वापस अपने गांव लौट रहे थे. इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौकिया गांव के समीप एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराध कर्मियों ने उन्हें हथियार का भय दिखाकर रोका और उनके पीठ पर टंगा बैग उनसे छीन लिया. उसी बैग में रुपये, लैपटॉप तथा अन्य कागजात भी थे.

इस मामले पर क्या कहते हैं एसपी

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है. पीड़ित से मिली जानकारी के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comment here