ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

वार्ड पार्षदों के जीत पर भी है लोगों ने मनाया जश्न

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर नगर परिषद के चुनाव परिणाम आते ही वार्ड पार्षदों के समर्थकों ने भी अपनी खुशी जाहिर करने बाजार समिति के मुख्य द्वार पर पहुंचे. 12 नंबर वार्ड से जीते प्रत्याशी संतोषी देवी पति राजू ठाकुर को लोगों ने बधाई एवं शुभकामना दी. जितने के बाद संतोषी देवी ने कहा कि यह हमारी जीत नहीं पूरा 12 नंबर वार्ड की जीत है यह जनता का निर्णय था, जनता ने वोट किया और जनता की जीत हुई है और जनता के लिए हमारा द्वार 24 घंटे खुला मिलेंगे. कभी भी आ सकते है.


 वही 12 नंबर वार्ड के ठीक उल्टा 21 नंबर वार्ड से जीती अंजू देवी पति मिथिलेश सिंह को भी जनता ने अपना समर्थन देकर विजई घोषित करा ही लिया. इसके बाद बक्सर एसडीओ धीरेन्द्र मिश्रा से अपना सर्टिफिकेट लेकर वापस बाहर निकली. बाहर आते ही लोगों के द्वारा जोरदार तरीके से स्वागत किया गया. इसके बाद प्रत्याशी ने दावा किया कि जनता को कभी दुःख नहीं पहुंचने देंगे न ही शिकायत का मौका देंगे.

Comment here