ग्राउंड रिपोर्टराजनीति

कुढ़नी विधानसभा जीत पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Spread the love

 

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर : लोजपा (रामविलास ) के जिला कार्यालय बक्सर में कुढ़नी विधानसभा में चिराग पासवान समर्थित भाजपा उम्मीदवार की जीत पर पार्टी जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह की अध्य्क्षता में विजय उत्सव मनाया गया. जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कुढ़नी विधानसभा विजय पर पार्टी पदाधिकारियों को अबीर गुलाल लगाकर व सभी को मिठाई खिलाकर खुशिया मनाई. जिलाध्यक्ष ने कहा की बिहार के कोने- कोने मे चिराग फैक्टर की चर्चा हो रही है. आज के परिवेश मे सभी जाति ,धर्म के लोग चिराग पासवान मे अपनी आस्था प्रकट कर रहे है. जिसका परिणाम है की चिराग पासवान समर्थित भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता को जीत हासिल हुई. उन्होंने कहा कि जनता ने जदयू को नकार दिया है. बिहार मे नीतीश कुमार का जनाधार समाप्त हो चुका है .

बिहार मे अब लोकसभा व विधान सभा चुनाव में लोजपा भाजपा की सरकार बनेगी. पार्टी के सभी साथियों ने कुढ़नी विधान सभा की जीत पर चिराग पासवान को बधाई संदेश दिया. इस विजय उत्सव में शामिल जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार पासवान, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गोलु पांडेय, अतिपिछडा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनिल बारी, संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष ठाकुर भानुशंकर सिंह, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओम मिश्रा ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नौशाद आलम, छात्र प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मिकू राय, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुडु चौबे, प्रवक्ता राहुल चौबे, प्रखंड अध्यक्ष संजीव राय, प्रवक्ता मनोज सिंह, विधी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय प्रताप ओझा, नंदलाल बारी, विक्की पासवान, पुनम मिश्रा, सचिन पांडेय, पप्पू  पासवान आदि मौजूद थे.

Comment here