ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

कॉमरेड रामदेव वर्मा को भाकपा माले के कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि.

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः डुमरांव में पार्टी कार्यालय पर भाकपा-माले ने कामरेड रामदेव वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त किया. कामरेड रामदेव वर्मा की स्मृति में एक मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गई. श्रद्धांजली व्यक्त करते हुए नेताओं ने बताया कि वरिष्ठ कम्युनिष्ट नेता और भाकपा(माले) की बिहार राज्य कमिटी के सदस्य कामरेड रामदेव वर्मा (75 वर्ष) का देहावसान 22 मई 2022 की रात्रि 9.30 बजे पटना के एक निजी अस्पताल में हो गया. वे कैंसर से पिछले कई वर्षों से पीड़ित थे.


का. वर्मा का जन्म 1 जुलाई 1947 को हुआ था. विभूतिपुर और उजियारपुर सामंतवाद विरोधी संघर्ष का केंद्र बना. वे समस्तीपुर के विभूतिपुर से छह बार विधानसभा के सदस्य चुने गए थे. बीमारी से जूझते हुए भी वे पार्टी के कामकाज को आगे बढ़ाने में लगे रहे. विधायक दल मोर्चे पर उनका मार्गदर्शन हमेशा मिला करता था. का. रामदेव वर्मा पार्टी के बिहार राज्य सम्मेलन में स्थाई आमंत्रित सदस्य के बतौर राज्य कमिटी में थे.


उनकी शादी सीपीएम के क्रांतिकारी नेता का. ज्योति प्रकाश की बेटी का. मंजु प्रकाश से हुई. का. मंजू प्रकाश भी बक्सर से विधायक और राजद के शासनकाल में महिला आयोग की अध्यक्ष रही हैं. समस्तीपुर के लिए अंतिम यात्रा में माले राज्य कमेटी सदस्य सह डुमरांव विधायक अजीत कुमार सिंह भी शामिल रहे. विभूतिपुर में उन्हें अंतिम विदाई दी गई.
का. रामदेव वर्मा का निधन न सिर्फ हमारी पार्टी बल्कि संपूर्ण वामपंथ के लिए अपूरणीय क्षति है. पार्टी की बक्सर कमिटी उनको श्रद्धांजलि देती है और उनके शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है.


इस श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में पार्टी जिला सचिव नवीन कुमार , डुमरांव सचिव सुकर राम , केसठ सचिव ललन प्रसाद , चौंगाई सचिव वीरेंद्र सिंह , माले नेता कन्हैया पासवान , छविनाथ पासवान , राजदेव पासवान सहित कई कार्यकर्त्ता शामिल रहे.

Comment here