सीटेट पास दर्जनों छात्रों को किया गया सम्मानित.
जनमित्र/बक्सर: शहर के ज्योति चौक के पास स्थित उद्देश्य क्लासेस के प्रांगण में उन तमाम छात्रों को सम्मानित किया गया जो सीटेट क्वालीफाई कर गए हैं. इस मौके पर संस्था के डायरेक्टर चंदन सर ने कहा कि 15 छात्रों में से 14 छात्रों ने सीटेट परीक्षा में सफलता अर्जित की है इसका श्रेय इन छात्रों के मेहनत को जाता है हमारा काम मार्गदर्शन करना है जो
हमने बखूबी किया लेकिन छात्रों ने जी तोड़ मेहनत करी और आज रिजल्ट सामने है वही संस्थान में सबसे ज्यादा मार्क्स लाने वाली छात्रा अंजनी मिश्रा कहती है कि मेहनत जब दिल से किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है पढ़ाई को कभी भी बोझ नहीं समझना चाहिए बल्कि उससे जुड़ कर पढ़ने से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है अंजनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोचिंग संस्थान को दिया और कहा कि संजय सर ने जिस तरीके से खेल खेल में हम सबको पढ़ाया वह काबिले तारीफ है इस मौके पर सम्मानित होने वाले छात्रों में अंजली मिश्रा, अजीत पाल, रूबी, कमल उपाध्याय, ऋषि मुनि, निधि पांडे, अंजू पाल, मनीष, विकास एवं अन्य छात्र रहे. अतिथि के रूप मे विश्वा यादव ने सफल छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया इस पूरे कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

Comment here