ग्राउंड रिपोर्टशिक्षास्थानीय

रविंद्र नाथ टैगोर का राष्ट्रवाद ही वास्तविक राष्ट्रवाद है- अजीत कुमार सिंह

Spread the love

गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर का राष्ट्रवाद ही वास्तविक राष्ट्रवाद – अजीत कुमार सिंह

यूथ सहर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम का समापन समारोह, विधायक रहे मौजूद

जनमित्र/बक्सरः  रविंद्र नाथ टैगोर के 161वें जन्मदिन के अवसर पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन यूथ सहर वेलफेयर फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया गया. इसके समापन समारोह में डुमरांव के वर्तमान विधायक डॉ अजीत सिंह कुशवाहा शामिल हुए. फाउंडेशन के तत्वधान में चल रहे तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम जश्न ए टैगोर का आज समापन कार्यक्रम हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डुमरांव विधायक डॉ अजीत सिंह कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया

विधायक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की इस तरह की सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से समाज में कला एवं संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा. वही राष्ट्रवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि रविन्द्र नाथ टैगोर के राष्ट्रवाद को समझना पड़ेगा. इनकी विचारधारा का सम्मान ही असल राष्ट्रवाद है. उन्होंने बच्चों के हुनर को सराहा और कहा की इस तरह का आयोजन बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में सहायक होता है. यह आयोजन अपने आप में अनोखा है. इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास पैदा होता है और कला एवं संस्कृति को बढ़ावा मिलता है. फाउंडेशन के चेयरपर्सन फरहत नाज़ ने कहा कि अब हमारा अगला लक्ष्य बक्सर में विज्ञान को बढ़ावा देना है. कला एवम संस्कृति में आज भी हमारा ज़िला बहुत पिछड़ा हुआ है इसलिए हमने इस तरह का आयोजन किया. तारिक अख्तर ने सभी आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया. डॉ एस के सैनी ने भी बच्चों को संबोधित किया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक यादव, मुन्ना, रशीद अहसन, अम्मार खान, कुंदन कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, सूरज सिंह, नेहाल खान, तबरेज अहसन खान, जीशान अहसन, अजहर, प्रवेज खान, फैजान अहसन एवं शिक्षिका में सफिया खान ,रानी गुप्ता, सोनी पाण्डेय, अम्पू यादव, सालेहा खातून उपस्थित रहे.

Comment here