जनमित्र/बक्सरः जिला कांग्रेस कार्यालय में आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की 56 वीं पुण्यतिथि जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा की अध्यक्षता में उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. वहीं जिला अध्यक्ष श्री तथागत हर्षवर्धन ने अपने संदेश में कहा कि नेहरू जी के आदर्शों पर

चलकर हम अपने जीवन और देश को महान बना सकते हैं. कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, कामेश्वर पांडे, राहुल आनंद, लल्लन मिश्रा, राम प्रसाद द्विवेदी, अनुराग राज त्रिवेदी, रामाकांत चौबे, वीरेंद्र राम, चितरंजन प्रसाद, जमाल अली, निशांत कुमार आदि अनेक जन मौजूद रहे.
वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉक्टर सत्येंद्र ओझा, साहित्यकार कुमार नयन, राजेश शर्मा, प्रतीक आनंद, दीपेंद्र कुमार वर्मा एवं धीरेंद्र कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से पंडित जवाहरलाल नेहरू के पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू

समूचे विश्व में शांति स्थापना के लिए युद्ध के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाया. जिसका बड़े पैमाने पर समर्थन भी मिला यह अपने आप में युद्ध के समर्थन में मित्र राष्ट्र एवं धुरी राष्ट्रों के नेताओं के लिए शांति का पैगाम था. वहीं दूसरी तरफ भारत की स्वतंत्रता के बाद निर्मल अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना कल कारखानों एवं

तकनीक के साथ-साथ बहुउद्देशीय परिणाम के साथ भारत को संपर्क तो संपन्न की यह पंडित जवाहरलाल नेहरू का आदित्य कार्य सराहनीय रहा है मौके पर 2 मिनट का मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.



Comment here