ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

किसानों के समर्थन मे उतरे कई जनसंगठन…

Spread the love

जनमित्र/बक्सर: बिहार प्रदेश कमेटी माकपा के आह्वान पर बक्सर में किसानों के समर्थन में माकपा सहित कई जन संगठनों ने किसानों के मुद्दों को लेकर धरना दिया. जिसका समर्थन करते हुए बक्सर जिला कमेटी माकपा के सदस्य धीरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि किसान इस देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. और आज सबसे लाचार किसान ही है. वही प्रेस बयान

जारी करते हुए बिहार प्रदेश कमेटी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर सत्येंद्र कुमार ओझा ने कहा कि समूचे देश की भांति बक्सर में भी किसानों ने अपनी आवाज को बुलंद किया है. जिसका समर्थन हम अपनी तरफ से एवं अपने साथियों के

तरफ से करते हैं एवं सरकारों से किसानों के लिए मुआवजे की मांग करते हैं. बाजार में मंदी होने की वजह से एवं उत्पादन की खपत कम होने की वजह से किसानों को सब्जियां एवं सभी खाद्य उत्पादन निम्न दर पर बेचना पड़ा जो किसानों के लिए आर्थिक संकट है. माकपा जिला कमेटी सदस्य राजेश कुमार

शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि खाद्य उत्पादन के तमाम साधनों को सरकारों द्वारा क्रय करके किसानों को उनके उत्पादन के मूल्य उन्हें देने चाहिए परंतु खाद्य खरीद के लिए सरकारी स्तर पर क्रय केंद्रों कि भारी लापरवाही ने किसानों को दर-दर भटकने के लिए एवं उन्हें कठिन जिंदगी जीने के लिए विवश कर दिया है. हमारा अस्तित्व किसानों पर निर्भर करता

है. अतः सरकार को यह तय करना होगा कि सरकार किसानों के पक्ष में आपने दायित्व का निर्वहन करती है अथवा उन्हें अपने हाल पर छोड़ कर किसान विरोधी होने का अपना एजेंडा पूरा करती है. पार्टी अपने स्तर से किसानों के प्रति अनवरत संघर्ष में रहने के लिए प्रतिबद्ध है मौके पर उपस्थित

लोगों में कुमार नयन, प्रतीक आनंद, दीपेंद्र कुमार वर्मा, शिव प्रकाश यादव, संतोष कुमार शर्मा, उत्तम कुमार शर्मा, हीरालाल तिवारी, छोटू उपाध्याय, सोनू शुक्ला, बबलू पांडे, रमेश राम, दिनेश पासवान, लालू यादव, संजय यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे.

Comment here