द जनमित्र | शशि
बक्सर में संतों के बीच विशेष स्थान रखने वाले मामा जी महाराज द्वारा स्थापित श्री राम जानकी सरस्वती विद्या निकेतन आश्रम में शनिवार को विद्यार्थियों का अभिनंदन समारोह संपन्न हुआ।

पच्चीस जुलाई को हुए इस आयोजन में विद्यालय प्रशासन ने अध्ययनरत कुछ छात्रों को नई जिम्मेदारियां सौंपकर उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रयास किया। कक्षा दस अ के अंश राय को हेड बॉय तथा कक्षा दस ब की स्मिता राय को हेड गर्ल चुना गया। वहीं कक्षा दस अ के पवन कुमार को वाइस हेड बॉय और सृष्टि प्रजापति को वाइस हेड गर्ल का पद दिया गया। इन चारों को बैज व सॉस पहनाकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा विद्यालय के सभी बच्चों को चार अलग-अलग हाउसों में विभाजित कर उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जगाने की दिशा में कदम उठाया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. रवि रंजन सिंह ने अपने संबोधन में छात्रों से नई जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने की अपील की और कहा कि यही अनुभव आगे चलकर उनमें उत्कृष्ट नेतृत्व गुणों का विकास करेगा। विद्यालय के निदेशक डॉ. सतीश कुमार दुबे ने भी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनमें छिपी नेतृत्व क्षमता को बाहर निकालने के लिए उन्हें आगे आकर जिम्मेदारी संभालनी चाहिए।
समारोह को सफल बनाने में शिक्षकों अनिल मिश्रा, नवीन राय, सुजीत उपाध्याय, विष्णु कांत मिश्रा और शिखा उपाध्याय का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Comment here