स्थानीय

60 दिनों से जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं ये लोग….

Spread the love

जनमित्र/बक्सर: जबसे कोरोना महामारी फैली है तब से बहुत से ऐसे लोग है जिनके घरों में राशन नहीं है और उनका रोजगार भी छीन गया है. इस हालात में वे भूखे मरने को मजबूर होते अगर कुछ लोग उनकी मदद ना करते. हम बात कर रहे हैं डुमरांव की एक ऐसे टीम की जो दिन रात लगभग 60 दिनों से जरूरतमंदों के बीच राशन वितरण कर रही हैं. ये लोग उस समय भी जी जान से लगे थे जब डुमरांव के पास का नया भोजपुर पूरी तरीके से संक्रमित हो गया था परंतु ये लोग बेखौफ होकर रेड जोन में लोगों की सेवा कर रहे थे. इस टीम ने दर्जनों गांव के लोगों को जरूरत की समान मुहैया कराई है. और अभी भी लगातार काम कर रहे हैं. न केवल राशन बल्कि मेडिकल सुविधा के लिए भी लोग इनसे संपर्क करते हैं. और ये लोग दिल खोलकर लोगों की मदद करते हैं. इस टीम के

कार्यकर्ता अंकित केशरी का कहना है कि शुरुआत में हमलोगों ने आपस में दस-दस हजार रूपये इकट्ठा किया और लोगों की मदद करना शुरू की. परंतु बाद में हम लोगों ने रामनाथ तिवारी से संपर्क किया और फिर उन्होंने हमारी खूब मदद की उनके बदौलत ही हम लोग इतना दिनों तक राशन वितरण का काम जारी रख सके. इस टीम में इनके अलावा सूरजभान प्रसाद, अंकित कुमार, राजेश कुमार, रिंकू कुमार, प्रिंस पीयूष, आशीष कुमार, मुकेश कुमार और शुभम केशरी भी शामिल है. फिलहाल ये लोग प्रवासी मजदूरों के लिए बिस्किट पानी एवं अन्य वस्तुओं के इंतजाम में लगे हुए हैं और प्रतिदिन इनकी सेवा कर रहे हैं.

Comment here