गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
ताज़ा
बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा चलती गाड़ी से उतरते वक्त नीचे गिरी महिला दुर्गा पूजा पंडाल के समीप तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म
सेहत

कृतपुरा में लगा निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर, 1500 ऑपरेशन सफल

द जनमित्र | शशि

गुजरात के राजकोट स्थित रणछोड़दासजी बापू चेरीटेबल हॉस्पिटल द्वारा बिहार के बक्सर जिले के सदर प्रखंड के कृतपुरा गांव में दानी कुटिया के पास एक विशाल निःशुल्क मोतियाबिंद नेत्र महाशिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 31 मार्च 2026 तक चलेगा, जिसमें 50 हजार से अधिक जरूरतमंद मरीजों की आंखों में रोशनी लौटाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है।

शिविर की शुरुआत में ही उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। अब तक 1500 से अधिक मरीजों का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जा चुका है। अस्पताल के अनुसार, जिन मरीजों की एक आंख का ऑपरेशन हो चुका है, वे एक महीने के अंतराल के बाद दूसरी आंख का भी निःशुल्क ऑपरेशन करवा सकते हैं। दोनों आंखों का इलाज तीन महीने की अवधि में पूरा किया जाएगा।

शिविर में ऑपरेशन आधुनिक फेको मशीन तकनीक से किया जा रहा है, जिसमें बिना चीरा लगाए उच्च गुणवत्ता वाले लेंस प्रत्यारोपित किए जाते हैं। सामान्यतः बाजार में 20 हजार रुपये तक खर्च आने वाला यह ऑपरेशन यहां पूरी तरह मुफ्त है। महाशिविर के मैनेजिंग ट्रस्टी प्रवीण भाई वासानी ने प्रेस वार्ता में बताया कि शिविर में काला मोतिया, पथ्थरिया मोतिया और ब्राउन मोतियाबिंद सहित सभी प्रकार के मोतियाबिंद का इलाज उपलब्ध है।

यह भी पढ़ेंबक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा

मरीजों की सुविधा के लिए गुजरात के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सकों समेत 100 सदस्यीय मेडिकल टीम तैनात की गई है।

मरीजों को मिलेंगी ये सुविधाएं
शिविर में आने वाले मरीजों के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्हें निःशुल्क चाय-नाश्ता, शुद्ध घी का हलवा, गर्म भोजन, एक कंबल, एक साड़ी, दो किलो चावल, एक किलो गेहूं का आटा, आधा किलो मीठी बूंदी, आवश्यक दवाइयां, काला चश्मा और 100 रुपये नकद यात्रा भत्ता दिया जा रहा है। ऑपरेशन के एक महीने बाद पावर वाला चश्मा भी मुफ्त प्रदान किया जाएगा।

महाशिविर की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कृतपुरा के पास सवा लाख वर्गफुट क्षेत्र में भव्य टेंट लगाया गया है, जहां आंखों की जांच, ठहरने और भोजन की पूरी व्यवस्था है। मरीजों को केवल आधार कार्ड की दो प्रतियां साथ लानी होंगी।