जनमित्र/बक्सर: देश अभी कोरोना से जूझ रहा है जिसको लेकर सरकार अपने स्तर पर अपना काम तो कर ही रही है साथ ही समाजिक लोग भी इस मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. आपको बता दें कि शुरुआत के दिनों में मास्क और सैनिटाइजर को लेकर काफी किल्लत रहती थी, लेकिन बक्सर के रहने वाले राहुल राज एवं अरुण श्रीवास्तव ने मुहिम चलाकर लोगों के बीच मास्क का वितरण किया. यह मुहिम 27 मार्च से लगातार जारी है इन लोगों ने सबसे पहले पुलिस

को मास्क मुहैया कराया ताकि किसी भी तरह के आपदा से निपटने के लिए हमारी पुलिस तैयार रहें. इसके अलावा इन लोगों ने ऐसे लोगों के बीच में मास्क वितरण किया जो समाज के बीच में लगातार काम कर रहे हैं. इनके टीम में रवि सिन्हा, एस. के. सिंह, अशोक राम, आनंद राज आनंद आदि लोग भी शामिल है, जो लगातार अपना सहयोग दे रहे हैं. साथ ही ये लोग जरूरतमंदों को राशन भी मुहैया करा रहे हैं. राहुल राज ने बताया कि पुलिस दिन रात हमारे लिए सड़कों पर काम कर रही है इसलिए हमारा फर्ज बनता है कि हम उनके लिए कुछ करें साथ ही उन्होंने अपील किया कि जहां तक हो सके हमें अपने आसपास के लोगों का ख्याल रखने की जरूरत है ताकि हम सब मिलकर इस आपदा से बाहर निकल सके.




Comment here