पंकज कमल
जनमित्र / राजपुर :- प्रखंड क्षेत्र में महामारी संक्रमण के दौरान डियूटी से गायब रहने वाले 46 अधिकारियों एवं कर्मियों पर विशेष सेवा अधिनियम के धारा 118 के तहत प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.डियुटी से गायब रहने वाले प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी,सहकारिता पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी, आवास सुपरवाइजर, लेखापाल, कार्यालय लिपिक नवीन कुमार,स्वच्छ भारत समन्वयक सुमंत कुमार,सभी तकनीकी सहायक,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार अंचल

कार्यालय के सभी लिपिक ,सभी लेखा पाल, 9 कार्यपालक सहायक सहित कुल 46 लोग अपने डियूटी से गायब हैं.इन्हें फोन द्वारा सूचित करने के बाद अभी तक डियूटी पर वापस नहीं लौटे हैं.इस संबंध में जानकारी देते हुए बीडीओ अरूण सिंह ने बताया कि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा कोरोना जैसी महामारी को संक्रमण से बचाव एवं जागरूकता के लिए विशेष परिस्थिति में सभी अधिकारियों एवं कर्मीयों की छुटी रद कर दिया गया है.इन सभी कर्मियों को विभाग द्वारा पांच कोषांगों का गठन किया गया है.जिसमें सभी को अपनी-अपनी

जिम्मेवारी को निभाने के लिए कहा गया है.इसके बाद भी अभी तक लोग डियूटी नहीं कर रहे हैं.विशेष अधिनियम के तहत बगैर शो कॉज किये इन्हें बरखास्त भी किया जा सकता है.फिर भी इन्हें 24 घंटे का समय दिया गया है.अगर समय सीमा के अंदर डियूटी नहीं करते हैं तो लिखित तौर पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को अग्रसारित कर दिया जायेगा.


Comment here