पंकज कमल
जनमित्र / राजपुर :- थाना क्षेत्र के हरपुर पंचायत अंतर्गत कनेहरी गांव में धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से 50 वर्षीय किसान उपेन्द्र पांडेय पिता स्व रामसुरेश पांडेय की दर्दनाक मौत हो गयी. इस घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही किसान रामरूप सिंह द्वारा प्याज का खेत पटवन करने के लिए खेत में ही जमीन पर तार बोरिंग तक बिछाया गया था. इन्हीं के खेत के बगल में इनका बरसीम का खेत था. जिसमें पहुंचकर यह घास काटने लगे.

इसी दौरान अचानक बिछाया गया तार हंसुआ के संपर्क में आकर कट गया. जिससे हो रही धारा प्रवाह की चपेट में आने से वह बेहोश हो गये. चारों तरफ सुनसान होने से कोई देख नहीं पाया तब तक इनकी मौत हो गयी. शाम चार बजे तक जब वह वापस घर नहीं लौटे तो इनकी खोजबीन के लिए जब लोग खेत पर पहुंचे तो यह मृत अवस्था में पड़े हुए थे. इस बात की खबर गांव में फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय मुखिया संदीप राय एवं सरपंच फुटचंद सिंह द्वारा इसकी सूचना राजपुर थाना को दी गयी. जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोर्स्टमाटम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेंज दिया हैं.



Comment here