जनमित्र/बक्सरः जब कोरोना तेजी से फैल रहा है इस समय लोगों को घरों में कैद रहना पड़ रहा है. सरकार की जितनी कोशिश है उस हिसाब से वह लोगों को सुविधा तो मुहैया करा ही रही है लेकिन उससे कहीं ज्यादा बढ़कर सामाजिक संगठन लोगों के लिए काम कर रहे हैं. नई बाजार मोहल्ला अकराेडा दलित बस्ती वार्ड नंबर 5 में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कल्याण एवं विकास संस्थान तथा संत रविदास आश्रम नई बाजार के सहयोग से 40 गरीब दलित, मुसलमान, विकलांग परिवारों, को प्रति परिवार 12 किलो चावल आटा, दाल, नमक, साबुन का वितरण किया गया. साथ ही साथ ‘काेरोना’

महामारी से बचने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया. कार्यक्रम के संयोजक संस्थान के अध्यक्ष श्री दीपचंद दास एवं अरुण कुमार अजय, डॉक्टर शंकर राम, रमेश कुमार (शिक्षक), उमेश कुमार (शिक्षक), सरोज कुमार राम आदि समाजसेवी युवकों ने खाद्य सामग्री वितरण में सहयोग किया. इन्हीं लोगों के बदौलत इनके आसपास के लोगों को भूखे नहीं रहना पड़ रहा है.

Comment here