ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना..

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के बैनर तले ज्योति चौक स्थित कार्यालय पर एक दिवसीय धरना का आयोजन हुआ. जिसमें रालोसपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे धरना की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर ने की. दीनानाथ ठाकुर ने कहा कि नीतीश सरकार में शिक्षा अस्पताल जैसे

बुनियादी सुविधा भी ठीक ढंग से नहीं मिल पा रही है. जिसको लेकर के रालोसपा ने पूरे प्रदेश में धरना रखा है. धरना के माध्यम से हम प्रमुख मांग करते हैं जैसे प्रत्येक विद्यालय में भवन निर्माण, प्रत्येक गांव में पुस्तकालय एवं खेल का मैदान का निर्माण, गांव में कला एवं संस्कृति केंद्र का निर्माण,

सरकारी जमीन की घेराबंदी का काम, नदियों की साफ सफाई एवं उड़ाही, राज्य के सभी सरकारी एवं निजी छोटे- बड़े तालाबों की खुदाई एवं जीर्णोद्धार, ग्रामीण इलाकों में सड़कों एवं पुल पुलिया का निर्माण, सार्वजनिक एवं निजी जमीन पर पौधारोपण एवं बागवानी का काम, तटबंधो का निर्माण,

प्रवासी एवं स्थानीय मजदूरों को बकरी पालन के काम में लगाकर भी रोजगार दिया जाए. राज्य में चलाए जा रहे क्वॉरेंटाइन सेंटर की बदइंतजामी को तुरंत दूर किया जाए. यहां लोगों के खाने-पीने, साफ-सफाई, चिकित्सा संबंधी सुविधाएं एवं अन्य आवश्यक चीजों की व्यवस्था अविलंब की जाए.

लॉक डाउन के समय बिहार के बाहर से आ रहे अनेक मजदूरों की रास्ते मे दुर्घटना एवं अन्य कारणों से मौत हो गई है. इनके परिजनों को 10-10 लाख और घायलो को 2-2 लाख रूपये का मुआवजा दिया जाए. इस धरना में निर्मल कुशवाहा,

बबन सिंह कुशवाहा, प्रेम कुशवाहा, उजाला के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Comment here