जनमित्र/बक्सर: एनएसयूआई के बैनर तले जिलाध्यक्ष अनुराग राज त्रिवेदी के नेतृत्व में स्थानीय पी पी रोड स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महर्षि विश्वामित्र कॉलेज में बीकॉम की पढ़ाई शुरू की जाए. साथ ही किसी भी छात्र से किसी प्रकार का कोई

शुल्क न वसूला जाए. सभी स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्रों को प्रमोट किया जाए. बीएड कोर्स की फीस वृद्धि को भी वापस किया जाए. जिलाध्यक्ष ने धरना के माध्यम से वर्तमान सरकार को इन मांगों पर तत्काल विचार करते हुए उन्हें पूरा करने की मांग की. साथ ही यह भी कहा कि एनएसयूआई के द्वारा पूर्व में विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया है परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई अगर इस पर जल्द से जल्द

कार्रवाई नहीं होगी तो संगठन विस्तारित आंदोलन करने को बाध्य होगा. इस मौके पर विनय ओझा, विशाल खरवार, मोनू चौबे, विकास तिवारी, दीपक राय, पंकज पटेल, विकास पांडेय, अभिषेक अभिषेक पटेल, आसिफ अली, शाहबाज़ सिद्दकी, आकाश, विक्की, रिंकू, सत्यम समेत कई छात्र नेता उपस्थित रहे.







Comment here