ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

हमने अनमोल प्रतिभा खो दिया – डॉ सत्येंद्र ओझा

Spread the love

जनमित्र/बक्सर: भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) एवं भारत का छात्र संगठन (एसएफआई) के संयुक्त तत्वाधान में प्रसिद्ध गणितज्ञ डॉक्टर वशिष्ठ नारायण सिंह की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बंगाली टोला स्थित एक निजी स्कूल के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंकित कुमार सिंह ने की।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि, हमारे देश में जहां अनमोल रत्नों की पहचान नहीं की जाती वहीं नासा एवं दुनिया भर के अनुसंधानकर्ता वैज्ञानिकों ने उन्हें अपनी प्रेरणा स्रोत के रूप में अपनाने का काम किया उनके जाने से गणित एवं विज्ञान प्रेमी हताहत हुए हैं। हम उन्हें प्रेरणास्रोत के रूप में आजीवन रखेंगे


कांग्रेस नेता डॉ. सत्येंद्र ओझा ने डॉक्टर वशिष्ठ नारायण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मंच संचालन अमित त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का समापन भगत सिंह पार्क में कैंडल जलाकर एवं 2 मिनट का मौन रखकर किया गया। मौके पर दीपेंद्र कुमार, राहुल कुमार, लाली कुमार, इमरान शम्सी, निखिल कुमार, अजय चौबे, रमेश कुमार, लालू कुमार, दिनेश कुमार, लखन राम, अवधेश राम, रंजीत कुमार चौधरी, पारसनाथ मणि, रजनीश कुमार, संतोष शर्मा, वीके कुमार, रवि रंजन सिंह, पीके उपाध्याय, आलोक त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Comment here