बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
ताज़ा
चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा चलती गाड़ी से उतरते वक्त नीचे गिरी महिला दुर्गा पूजा पंडाल के समीप तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म मां दुर्गा का पट खुला, जिले में छाया भक्ति और उत्साह का माहौल दुर्गापूजा के लिए जारी किया गया विशेष ट्रैफिक प्लान
ग्राउंड रिपोर्ट

रेड क्रॉस टीम ने जेल के बंदियों के बीच फैलाई जागरूकता

जनमित्र/बक्सर: कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने तथा इसके विषय में जागरुकता को लेकर रेडक्रॉस की टीम में केंद्रीय कारा का मुआयना किया. सदस्यों ने कैदियों के बीच जाकर विश्वव्यापी महामारी के कारण लक्षण एवं उसके बचाव के विषय में डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी किए गए निर्देशों से अवगत कराया.

इस दौरान कैदियों को जानकारी देते हुए रेड क्रॉस के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि, कोरोना वायरस एक संक्रामक बीमारी है. यह बीमारी स्वसन तंत्र पर प्रभाव डालती है. इससे बचने के लिए कैदियों को साफ सफाई अपनाने की आवश्यकता है. रेडक्रॉस के सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि, कोरोना वायरस के बचाव के लिए जागरूकता ही प्रभावी कदम है. उसके लिए कोई दवा अब तक नहीं बन सकी है. आपदा प्रबंधक डॉ. हनुमान प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि, कैदियों को आपस में मिलने जुलने के दौरान भी शिष्टाचार स्वरूप हाथ मिलाने से परहेज करना चाहिए. हालांकि, कोरोना वायरस को लेकर बहुत ज्यादा घबराने की नहीं बल्कि सतर्कता की आवश्यकता है. प्रभारी कारा अधीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि जेल प्रसाशन द्वारा कैदियों को मास्क एवं साबुन वितरित कराए गए हैं. इसके साथ मुलाकातियों की समय सीमा को भी घटाया गया है.

रेडक्रॉस की टीम के साथ प्रभारी कारा अधीक्षक सतीश कुमार सिंह ने केंद्रीय कारा के प्रत्येक वार्ड में जाकर कैदियों को कोरोना वायरस की जानकारी एवं बचाव के उपाय बताएं. वापसी के क्रम में रेडक्रॉस के टीम सदर अस्पताल पहुंची जहां कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों को रखे जाने के लिए आइसोलेशन वार्ड का जायजा लिया तथा अस्पताल कर्मियों से भी उनके द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी ली.