जनमित्र/बक्सर: बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक संघ के जिलाध्यक्ष के डी सिंह की अध्यक्षता में कमलदह पोखरा के प्रांगण में हुई. संचालन जिला प्रधान महासचिव मनोज चौबे ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य सचिव जनार्दन कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप मे रोहतास जिलाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह मौजूद थे. रोहतास के राज्य प्रतिनिधि उपेन्द्र कुमार उपस्थित थे. बक्सर जिला इकाई के संघीय पदाधिकारियों द्वारा तीनों आगन्तुकों को अंग वस्त्र एवं पुष्प माला से सम्मानित किया गया.

शिक्षकों को संबोधित करते हुए राज्य सचिव ने कहा कि पंचायत, प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक सदस्यता अभियान जोर शोर से चलाने की जरूरत है. रोहतास जिलाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह एवं राज्य प्रतिनिधि उपेन्द्र कुमार ने हर प्रखंड में संघ की बैठक कराने और संघ की उपलब्धियों से शिक्षकों को अवगत कराने की बात अपने संबोधन में कहा. शिक्षक नेता अरबिन्द यादव ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को समय पर समाधान कराना ही संघ का मुख्य लक्ष्य है.

समान काम का समान वेतन के लिए संघर्ष जारी रहेगा. आज की बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि चौगाई में 11 जनवरी, नावानगर में 12 जनवरी और राजपुर के तियरा में 25 जनवरी को संघ की बैठक होगी. बैठक में राजेश सिंह, श्रीराम सिंह, रामकेश्वर खरवार, बिजय शंकर यादव, जितेन्द्र राम, जनार्दन ठाकुर, कमल किशोर सिंह, रामचन्द्र सिंह, तेजनारायण यादव, बिनोद पांडेय, ब्रजनंदन सिंह, मुमताज अली, जय प्रकाश सिंह, नित्यानंद सिंह, प्रेमचंद प्रसाद, राजकुमार, श्रीमन नारायण, बिमल सिंह, बिजय प्रताप सिंह, रविन्द्र सिंह, दिलीप पाल, रामचन्द्र सिंह,चन्द्रभूषण दुबे, मुक्तेश्वर प्रसाद, सीता राम सहित सैकड़ो क्रांतिकारी शिक्षक शामिल थे.




Comment here