जनमित्र/बक्सर: किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर केसरवानी वैश्य नगर सभा की ओर से मंगलवार को बारहवां परिवार मिलन समारोह मनाया गया. कार्यक्रम की शुरूआत झंडात्तोलन एवं महर्षि कश्यप के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी. उद्घाटन वयोवृद्ध महिला रामरती देवी एवं अमरनाथ केसरी ने संयुक्त रूप से किया. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वजातियों के विकास की बात कही.

वहीं, कार्यक्रम में बच्चों ने कुरीतियों के विरूद्ध नाटक एवं नृत्य गान प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया. मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार केसरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष जगनारायण केसरी, अध्यक्ष प्रमोद कुमार केसरी, राष्ट्रीय मंत्री शंभू नाथ केसरी, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज केसरी, नगर मीडिया प्रभारी दीनबंधु दास केसरी समेत अन्य लोग मौजूद थे.





Comment here