ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

जनतांत्रिक विकास पार्टी के जिला अध्यक्ष बने राजेश सिंह कुशवाहा

Spread the love

जनमित्र/बक्सर: जनतांत्रिक विकास पार्टी का नगर भवन बक्सर में मिलन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल कुमार के उपस्थिति में राजेश सिंह कुशवाहा को जनतांत्रिक विकास पार्टी का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया. राजेश कुशवाहा के साथ सैकड़ों युवा पार्टी में शामिल हुए. इस पार्टी में शामिल होने वालो मे राहुल कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, सुमन कुशवाहा, छोटू कुशवाहा, रितेश मौर्या, धनजी सिंह, अमरेंद्र कुशवाहा, विकास कुशवाहा, गोलू कुमार, मनीष कुमार, रोहित कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, संदीप कुशवाहा, राहुल, सोनू, प्रतीक, अभिषेक कुशवाहा, रितेश कुमार, प्रीतम कुमार एवं अन्य सैकड़ों युवा शामिल हुए.


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल कुमार का आभार प्रकट करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि उनका पहला काम पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुँचाना है साथ ही ब्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने की बात भी कही. राजेश सिंह कुशवाहा मौर्य शक्ति के जिलाध्यक्ष रह चुके है साथ ही सामाजिक सेवाओं में इनका अमूल्य योगदान रहा है. ये प्रभावती मेमोरियल सेवा संस्थान के संयोजक भी है जो हमेशा मानव सेवा को तत्पर है. वही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि राज्य से भ्रष्टाचार का उन्मूलन, रोजगार को बढ़ावा, सबको शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, देश का सबसे विकसित राज्य बनाना ही हमारा लक्ष्य है.

Comment here