अपराध

बक्सर आरपीएफ की बड़ी कारवाई , महिला पुलिस गांजा तस्कर को किया गिरफतार

Spread the love

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रेल प्रशासन अलर्ट, ऑपरेशन नार्कोस के तहत आरपीएफ एवं जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई कर ट्रेन से तस्करी के लिए ले जा रहे 10 किलो गांजा के साथ महिला और पुरुष तस्कर को किया रंगे हाथ गिरफ्तार.

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. शहर के चौक चौराहे से लेकर रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में रेल पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन कर मादक पदार्थो के साथ शराब तस्करों पर भी कार्रवाई कर रही है.इस कड़ी में आरपीएफ के जवानों ने 10 किलो गांजे के साथ महिला और पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया है. अलग अलग दो बैग में भरकर गांजा लेकर ट्रेन से जैसे ही तस्कर उतरे कि पुलिस ने उन्हें धर दबोचा.

गौरतलब है कि वरीय अधिकारियों से मिले आदेश के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीते सोमवार को ऑपरेशन नार्कोस के तहत आरपीएफ व जीआरपी बक्सर के द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक दिनेश चौधरी, प्रधान आरक्षी राजेश कुमार व राजकीय रेल पुलिस बक्सर की सिपाही स्मिता कुमारी द्वारा बक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर गाड़ी संख्या 15946 के आगमन उपरांत एक पुरुष व एक महिला को उक्त गाड़ी के कोच संख्या B-4 से उतर के काफी तेज गति से अपने हाथ में लिया हुआ बैग लेकर चलने लगे.

उनकी इस हरकत पे संदेह उत्पन्न हुआ, जिन्हे रोक कर पूछताछ करने पर वह दोनो घबराने लगे एवम काफी पूछ– ताछ करने पर स्वीकार किया की दोनों बैग में गांजा है. अंचलाधिकारी बक्सर प्रशांत शांडिल्य के समक्ष दोनो के बैगों की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान दोनों के बैग से 05-05 किलो गांजा का एक एक पैकेट बरामद हुआ. जिनकी पहचान सुनीता चौहान, ग्राम- बोलो गोरा, थाना- खारी पंटिया, जिला- दारांग वही अर्जुन चौहान, ग्राम- लंबा पत्थर, थाना- खेरौनी, जिला- वेस्ट करबी ऐंगलॉन्ग के रूप में हुई है. इस जप्त गांजे की कीमत लगभग 1,00,000 है. पकड़े गए गांजा तस्कर के अभियुक्तों व जप्त गांजा को अग्रिम करवाई हेतु जीआरपी बक्सर को सुपुर्द किया गया.

Comment here